-
Advertisement

जानें हिमाचल में आज कब है लोहड़ी का शुभ मुहूर्त, कल मनेगी मकर संक्रांति
संजू/शिमला। नए साल का पहला पर्व लोहड़ी (First festival Of New Year Lohri) शनिवार को पूरे हिमाचल प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इस बार लोहड़ी का शुभ मुहूर्त शाम 5:38 से रात 7:40 तक रहेगा। मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का पर्व रविवार 14 जनवरी को मनाया जाएगा। दोनों त्यौहारों के लिए तिल, मूंगफली, रामदाना, गजक, रेवड़ी और बादाम से बनी चीजों की शनिवार को शिमला के बाजारों में लोगों ने जमकर शॉपिंग (Shimla) की। शिमला में इस मौके पर विभिन्न जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
कल ही मनेगी मकर संक्रांति
पंडित उमेश नोटियाल ने मकर संक्रांति की तिथि को लेकर चल रहे संशय को लेकर कहा कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति है। शास्त्रों और पंचांग के अनुसार यह पर्व रविवार को ही मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के दिन से सूर्य की उत्तरायण गति प्रारंभ होती है, इसलिए इसको उत्तरायणी भी कहते हैं। उन्होंने कहा कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति का व्रत (Fasting) किया जा सकता है। इस दिन तीर्थस्थलों में स्नान (Holy Bath) का विशेष महत्व है। दान-पुण्य करने वाले लोग 15 जनवरी को भी दान कर सकते हैं।