-
Advertisement
राठौर बोले- चारों नगर निगम जीतेगी #Congress, जनता BJP से परेशान
शिमला। हिमाचल के चार नगर निगम धर्मशाला (Nagar Nigam Dharamshala), पालमपुर, मंडी और सोलन (Solan) में आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। आज पांच बजे के बाद चुनाव प्रचार थम जाएगा। चुनाव जीतने के लिए दोनों राजनीतिक दल कांग्रेस (Congress) और बीजेपी ने पूरा दम खम लगा दिया है। चुनाव प्रचार समाप्त होने से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने चारों नगर निगम में कांग्रेस की जीत का दावा किया है। साथ सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने के आरोप जड़े हैं। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत चुनाव आयोग से भी की गई है।
यह भी पढ़ें:निगम चुनाव प्रचार के अंतिम दिन, Virbhadra आए सामने-BJP को टीका लगाने का कर गए काम
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर (Congress state president Kuldeep Singh Rathore) ने कहा कि नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को जनता का पूरा साथ मिल रहा है। जनता बीजेपी सरकार (BJP Govt) की जन विरोधी नीतियों से परेशान है। महंगाई सातवें आसमान पर है। राठौर ने सीएम जयराम ठाकुर पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने के आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम हेलीकॉप्टर का दुरुपयोग कर रहे हैं और सरकारी कर्मचारियों को भी सरकार के पक्ष में प्रचार करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। शिकायत के बावजूद चुनाव आयोग ने अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

