-
Advertisement
हिमाचल: दिल्ली से धरे साइलेंसर चोर गिरोह के चार सदस्य, इन साइलेंसरों में जाने क्या है खास
कुल्लू। हिमाचल के कुल्लू (Kullu) जिला में गाड़ियों के साइलेंसर चोरी मामले (Vehicles Silencer Thief Case) में पुलिस ने अन्तर्राजीय गैंग के चार सदस्यों को दिल्ली (Delhi) से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ दिल्ली में भी इसी तरह के तीन मामले पहले से दर्ज हैं। यह सफलता कुल्लू जिला की भुंतर पुलिस को मिली है। अब भुंतर पुलिस इन आरोपियों को अदालत (Court) में पेश करने की तैयारी कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि पूछताछ में कई अन्य घटनाओं पर से भी पर्दा उठ सकता है। मिली जानकारी के अनुसार 13 दिसंबर 2021 को बजौरा में एक इको गाडी का साईलेंसर और उसमें फिक्सड एक कीमती धातु की चोरी की शिकायत शिकायतकर्ता आशीष चोपड़ा ने पुलिस थाना भुंतर में दर्ज करवाई थी। जिसके बाद मामले की जांच कर रही टीम ने सड़कों पर लगे करीब 20-25 कैमरों की फुटेज व बाहरी जिलों में लगे कैमरों की फुटेज तथा टैक्निकल अन्वेषण की मदद से एक गाडी को शक के आधार पर वेरिफाई किया। जिसके बाद एक टीम गाडी के असल मालिक का पता करने दिल्ली भेजी गई।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में बुजुर्ग की हत्या, मरने से पहले महिला कर गई बड़ा खुलासा; आरोपी गिरफ्तार
टीम ने 3 दिन तक दिल्ली मे डेरा डाला व असल मालिक तक पहुंची। लेकिन उक्त मालिक से पता चला कि उसने यह गाड़ी किसी और को बेच दी है। जिसके बाद गाड़ी के खरीददार का रिकार्ड निकाला गया और गाड़ी के मालिक की पहचान करके पूछताछ की। इसी पूछताछ में अन्य आरोपियों के बारे में भी सुराग मिले और उन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोपियो ने अभी तक की पूछताछ मे घटना को अंजाम देना कबूल कर लिया है। बताया जा रहा है कि कुछ गाड़ियों के साईलेंसर में पॉल्यूशन को कम करने के लिए एक कीमती धातु/मिटटीनुमा का प्रयोग किया जाता है। यह शातिर उन गाड़ियों को अपना निशाना बनाते थे। भुंतर पुलिस इन आरोपियों को अब अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही हैं
यह भी पढ़ें:हिमाचल: सब इंस्पेक्टर के घर हुई चोरी, नकदी समेत लाखों के गहने ले गए चोर
आरोपियों की पहचान
अभिषेक कुमार निवासी गोपालपुर पूर्व भुतपुरा शशिन जिला हाथरस उत्तर प्रदेश, पी सेक्टर-एक द्वारिका महाबीर बिहार आजेड, सी-56 दिल्ली पुलिस थाना दक्षिण द्वारिका दिल्ली, नरेंद्र अर्फ राकी निवासी आरजेड, सी-56 सेक्टर-एक द्वारिका महावीर बिहार दिल्ली पुलिस थाना दक्षिण द्वारिका दिल्ली, सहिल नांरग निवासी ए-42 श्याम कालोनी बुध विहार फैस-दो दिल्ली पुलिस थाना बुध विहार सेक्टर-पांच दिल्ली, विपिन उर्फ सूरज निवासी हाउस नंबर ए-6 बुध विहार फेस-दो श्याम कालोनी दिल्ली पुलिस थाना बुध विहार सेक्टर-पांच दिल्ली के रूप में हुई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

