विवेक ने जनवरी में किया था घर आने का वादाः बेटे का पहला जन्मदिन मनाने की तमन्ना रही अधूरी

विवेक के परिवार में छह माह का बेटा, पत्नी और माता-पिता हैं

विवेक ने जनवरी में किया था घर आने का वादाः बेटे का पहला जन्मदिन मनाने की तमन्ना रही अधूरी

- Advertisement -

हिमाचल के लाल लांसनायक विवेक कुमार( Lance Naik Vivek Kumar) ने तमिलनाडू के कुन्‍नूर में हुए हे‍लीकाप्‍टर क्रैश( Helicopter crash) में बलिदान दिया है। जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर के रहने वाले 29 वर्षीय लांस नायक विवेक कुमार सीडीएस बिपिन रावत( CDS Bipin Rawat) के पीएसओ थे। विवेक पिछले माह नवंबर में ही छुट्टी काटकर वापस ड्यूटी पर लौटे थे। विवेक ने बुजुर्ग पिता रमेश चंद से जनवरी में फि‍र से आने का वादा किया था, लेकिन उससे पहले ही दर्दनाक हादसे में जयसिंहपुर का ये वीर सपूत शहीद हो गया। विवेक के परिवार में छह माह का बेटा, पत्नी और माता-पिता हैं।


येभी पढेः हेलीकॉप्टर क्रैश में हिमाचल का भी एक सपूत शहीद, CSD रावत के PSO पद पर तैनात थे विवेक 

जयसिंहपुर उपमंडल के कोसरी इलाके के अपर ठेहडू गांव के लांस नायक विवेक कुमार 2012 में जैक राइफल में भर्ती हुए थे। इसके बाद वह पैरा कमांडो में चले गए थे। दो साल पहले यानी 2020 में विवेक की शादी हुई थी औरसितंबर में बेटे के पिता बने थे। उनकी बेटे का पहला जन्मदिन सेलिब्रेट करने की तमन्ना अधूरी रह गई। घर पर पत्‍नी का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी के डेढ़ साल बाद ही उसका सुहाग उजड़ गया तो छह माह के मासूम से पिता का साया उठ गया।। विवेक रमेश चंद के सबसे बड़े बेटे थे। विवेक का छोटा भाई बैजनाथ में बेकरी में काम करता है व बहन की शादी हो चुकी है। विवेक के पिता खेतीबाड़ी करते हैं व माता आशा देवी गृहणी हैं। सीएम जयराम ठाकुर सहित प्रदेश के नेताओं ने हिमाचल के सपूत विवेक के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

 

- Advertisement -

Tags: | जनवरी | लांस नायक विवेक कुमार | घर आने का वादा | अधूरी | बेटे का जन्मदिन | himachal abhi abhi | Himachal Pradesh News in Hindi | तमन्ना | Himachal News | latest himachal news in hindi | Himachal Latest News | सीडीएस बिपिन रावत | Latest Himachal News | Himachal News Today | Himachal Breaking News | Himachal headlines in Hindi | latest hp news | Himachal local news | himachal abhi abhi news | himachal news abhi abhi | hp abhi abhi news
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है