-
Advertisement
सिरमौर में दरका पहाड़ , एनएच पर लगा लंबा जाम , 10 दिनों में चौथी बार लैंडस्लाइड
landslide in Himachal: हिमाचल में मानसून में पहाड़ों का दरकना जारी है। जिला सिरमौर में राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर आज सुबह शिलाई के समीप फिर से लैंडस्लाइड हुआ है। यहां पर उत्तरी के समीप पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गिरा । इस लैंड स्लाइड के चलते एनएच 707 वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद हो गया है। हालांकि अभी भी पहाड़ से रुक-रुक कर मलबा गिर रहा है जिसकी वजह से सड़क बहाली का काम शुरू नहीं हो पा रहा है। गनीमत यह रही कि घटना के समय सड़क से वाहन नहीं गुजर रहे थे।
फलों और सब्जियों से लदे वाहनों के पहिए थमे
यहां पिछले 10 दिनों में चौथी बार बड़ा लैंडस्लाइड हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग के इस हिस्से में बार-बार लैंडस्लाइड का कारण गलत तरीके से कटिंग डायनामाइट ब्लास्टिंग बताई जा रहा है। जिसकी वजह से यह स्पॉट बेहद खतरनाक हो गया है। फिलहाल पहाड़ से रुक-रुक कर पत्थर गिर रहे हैं। जिसकी वजह से सड़क बहाली का काम शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे हालात में यहां सैंकड़ों वाहन फंस गए हैं। दर्जनों बसें, निजी वाहन, फलों और सब्जियों से लदे वाहनों के पहिए थम गए हैं।
जीवन कुमार
