-
Advertisement
Sirmaur | Landslide | Breaking
जिला सिरमौर में राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर आज सुबह शिलाई के समीप फिर से लैंडस्लाइड हुआ है। उत्तरी के समीप पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गया है। इस लैंड स्लाइड के चलते एनएच 707 वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद हो गया है। हालांकि अभी भी पहाड़ से रुक-रुक कर मलबा गिर रहा है जिसकी वजह से सड़क बहाली का काम शुरू नहीं हो पा रहा है। गनीमत यह रही कि घटना के समय सड़क से वाहन नहीं गुजर रहे थे। पिछले 10 दिनों में चौथी बार बड़ा लैंडस्लाइड हुआ है।
Tags

