-
Advertisement
हिमाचलः कालका-शिमला एनएच पर क्यारीबंगला में भूस्खलन, वाहनों की रफ्तार थमी
Last Updated on September 22, 2021 by saroj patrwal
सोलन। हिमाचल प्रदेश में बारिश के चलते कई जगहों पर सड़कों पर मलबा आने से खासा नुकसान हुआ है। कालका शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर जिला सोलन में कंडाघाट के क्यारीबंगला के समीप एक बार फिर भूस्खलन होने से एनएच बंद हो गया है। हालांकि फोरलेन निर्माता कंपनी द्वारा जेसीबी मशीन की सहायता से मलबा हटाकर ट्रैफिक को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई है।
ये भी पढ़ेः हिमाचल में दो कारों में हुई टक्कर, महिला ने पीजीआई में तोड़ा दम
जानकारी के अनुसार जिला सोलन के कंडाघाट के समीप आज सुबह करीब 9:30 बजे क्यारीबंगला में पहाड़ से मलबा गिरने के कारण ट्रैफिक बंद हो गया है। जिसके चलते फोरलेन निर्माता कंपनी के कर्मचारियों द्वारा ट्रैफिक को रोक दिया गया। वहीं मौके पर पुलिस प्रशासन भी पहुंच चुका है। इससे पहले भी इसी स्थान पर मलबा आने से पूरी तरह से फोरलेन बंद हो गया था। वहीं अब फोरलेन निर्माता कंपनी और पुलिस प्रशासन मलबा हटाकर एनएच – 5 को सुचारू रूप से चलाने के लिए कार्य कर रहे हैं। बता दें कि जहा हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन और बादल फटने के मामले सामने आ रहे हैं वहीं जिला प्रशासन द्वारा भी लोगों से अपील की गई है कि वे लोग नदी नालों से दूर रहे।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page