-
Advertisement
नकली लकवा, असली फर्राटा-मुफ्त इलाज का नाम सुनते ही फुर्र हुआ ‘मरीज’
Viral Video: सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए, इसका अंदाजा लगाना नामुमकिन है। इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा अजीबोगरीब और मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। इस वीडियो में एक शख्स सड़क पर ऐसी एक्टिंग कर रहा था, जिसे देखकर किसी को भी तरस आ जाए, लेकिन अगले ही पल कुछ ऐसा हुआ कि सब चौंक गए।
A street beggar pretending to be paralyzed panics and runs away after a man posing as a doctor offers him an injection that could supposedly help him walk again. 😳😂 pic.twitter.com/X2LBK4pevW
— Cool_Ustaaz ☪ (@Cool_Ustaz) October 25, 2026
लाचारी का नाटक और लकवे का ड्रामा
@Cool_Ustaz के एक्स हैंडल पर शेयर इस वीडियो में एक शख्स सड़क किनारे बैठकर खुद को गंभीर रूप से लाचार और लकवे का मरीज बताकर भीख मांग रहा था। उसकी हालत ऐसी थी कि दूर से देखने वाला कोई भी यही समझेगा कि वह सच में चलने-फिरने से पूरी तरह लाचार है। इसी दौरान वहां एक शख्स वीडियो बनाते हुए पहुंचा और उससे उसकी बीमारी के बारे में पूछताछ करने लगा। उसने पूछा कि उसे यह परेशानी कब से है और उसने अपना इलाज क्यों नहीं करवाया?
मुफ्त इलाज का ऑफर मिलते ही उड़े होश
मामला तब बेहद मजेदार और दिलचस्प हो गया जब वीडियो बना रहे शख्स ने उसे तुरंत मुफ्त इलाज और एक दमदार इंजेक्शन दिलाने की बात कही। फ्री इलाज का नाम सुनते ही लकवे के नाटक की पोल खुल गई। पोल खुलती देख ‘मरीज’ की सारी लाचारी और कमजोरी एक ही पल में हवा हो गई। वह जमीन से ऐसे उछलकर भागा, जैसे कोई ओलंपिक का धावक हो। उसकी इस गजब की फुर्ती को देखकर लोग सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि भाई ने तो सीधे ‘2X स्पीड’ में दौड़ लगा दी!
सोशल मीडिया पर वीडियो की धूम
यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल रहा है और लोग इस पर जमकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कहां का है और शख्स सच में ड्रामा कर रहा था या नहीं। लेकिन इस घटना ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया है। लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि सहानुभूति और पैसे पाने के लिए लोग कैसे-कैसे अजीबोगरीब तरीके अपनाते हैं!
पंकज शर्मा
