-
Advertisement
पत्नी (पति के बर्थडे पर) : क्या गिफ्ट दूं ?
Last Updated on March 21, 2021 by Vishal Rana
गोलू अपने दोस्त से कह रहा था…
पता नहीं शादी के बाद लोग बीवी से डरने क्यों लगते हैं?
मैंने तो आज साफ-साफ कह दिया
सर्दी बहुत है, कपड़े दोपहर में धोऊंगा…..
ब्वॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड से- आओ तुम्हें चांद पर ले जाऊं….
ब्वॉयफ्रेंड– लेकिन क्यों?
लड़की– क्योंकि वहां वॉट्सऐप और फेसबुक नहीं चलता है।
टीचर बच्चों का ग्रुप फोटो दिखाकर बोली ….
जब तुम बड़े हो जाओगे
तो इस फोटो को देखकर कहोगे
ये रहा गोलू जो अमेरिका चला गया
ये रहा सोनू जो लंदन चला गया
और ये रहा पप्पू जो यहीं का यहीं रह गया…
ये बात सुनकर पप्पू बोला – और ये रही
हमारी मैडम जिनका देहांत हो गया….
पत्नी (पति के बर्थडे पर) : क्या गिफ्ट दूं ?
पति : गिफ्ट रहने दे । बस कभी-कभी प्यार से देख लिया कर,
इज्जत किया कर और तमीज से बात कर लिया कर।
पत्नी (एक मिनट सोच कर) : नहीं, मैं तो गिफ्ट ही दूंगी।
लड़का (अपनी गर्लफ्रेंड से) – पिज्जा खाओगी….?
गर्लफ्रेंड – नहीं, आज कल मैं ‘लाइट’ खा रही हूं!
लड़का (वेटर से) – मेरे लिए एक पिज्जा ले आइए
और ये मैडम के लिए दो ‘एलईडी बल्ब’!!