-
Advertisement
हिमाचल में नौकरी का सुनहरा मौका, 200 पदों पर होगी भर्ती; इस दिन होंगे साक्षात्कार
ऊना। हिमाचल में लिमिटेड कंपनी (Limited Company) 200 पदों पर भर्ती (Recruit) करने जा रही है। इन पदों को भरने के लिए साक्षात्कार (Interview) 21 अक्तूबर को लिए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि रनबीर सिंह (एसआईएस इंडिया लिमिटेड) फतेहगढ़ साहिब पंजाब द्वारा सुरक्षा गार्ड (Security guard) के 200 पद अधिसूचित किए गए हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार 21 अक्तूबर को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में तथा 22 अक्तूबर को सुबह 10 बजे उप रोजगार कार्यालय अंब में लिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें:केंद्र सरकार ने ग्रुप बी और सी कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, मिलेगा 30 दिन के बराबर का बोनस, जानें पूरी डिटेल
अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) 10वीं पास व आयु सीमा 21 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि सफल अभ्यार्थियों को 12500 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। अनीता गौतम ने बताया कि इच्छुक पुरूष आवेदक अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, बोनाफाईड, आधार कार्ड नंबर व पासपोर्ट साईज फोटो सहित कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए 8558062252 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


