-
Advertisement

तेंदुए का शिकार छीनने को पेड़ पर चढ़ा शेर-Video में देखें आगे की कहानी
कहानी कुछ बदली हुई है। इस मर्तबा शेर पेड़ पर चढ़ने में सफल रहता है, लेकिन तेंदुआ उसमें भी शेर (Lion) को गच्चा दे जाता है। दरअसल तेंदुए के हाथ एक हिरण लगता है, वह उसको लेकर पेड़ पर चढ़ जाता है, लेकिन उसे इस बात का पता नहीं था कि शेर भी पेड़ पर चढ़ पाएगा। ऐसा ही होता है, शेर लाख कोशिश करता है, शिकार को छीनने की, लेकिन उतने में ही पेड़ की टहनी टूट (Tree Branch Breaks) जाती है और दोनों उसके साथ नीचे आ गिरते हैं। इससे जुड़ा एक वीडियो
लाइफ एंड नेचर ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: यह है देश का सबसे खतरनाक किला, जरा सी चूक से जा सकती है जान
Lioness attack over tree pic.twitter.com/Q1StwPWZwr
— Life and nature (@afaf66551) April 30, 2021
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेर, तेंदुआ (Leopard) का शिकार छीनने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। शेर बहुत कोशिश करने के बाद पेड़ पर चढ़ पाता है। तेंदुआ हिरण को पेड़ की डाली पर लटका लेता है जहां तक पहुंचने के लिए शेर को काफी कोशिश करनी पड़ती है। शेर बहुत कोशिश करता है लेकिन तेंदुआ उसे शिकार को छीनने नहीं देता है इसी दौरान पेड़ की डाली जोर- जोर से हिलने लगती है। अंततः शेर और तेंदुए के साथ हिरण (Deer) के वजन से पेड़ की डाली टूट जाती है और शेर जमीन पर गिर पड़ता और उसके बाद वहां से भाग जाता है।