-
Advertisement
Live Report:कोरोना कर्फ्यू के बीच का हाल -हिमाचल में खरीददारी करने यूं पहुंच रहे हैं लोग
कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए सरकार की ओर से लगाए गए कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) के बीच प्रदेश भर में तीन-तीन घंटे के लिए बाजार तय समय पर खुले। इस दौरान जरूरी वस्तुओं की दुकानें खुली, लोग खरीददारी करने के लिए घरों से बाहर निकले। कई स्थानों पर मौसम खराब होने के कारण दुकानों में अपेक्षाकृत भीड़ कम दिखी। उधर सरकार के निर्देशों के बाद भी सस्ते राशन के डिपो (Ration Depot)के बाहर लंबी लाइनें लगी रही।
यह भी पढ़ें:एक दिन में 3.62 नए संक्रमित, कोरोना से 4120 की मौत-राहुल गांधी बोलेः बचे हैं तो बस पीएम के फोटो

लोग निजी वाहनों में खरीददारी करने के निकल रहे हैं, जिसके चलते कई बाजार में भीड़ गई है। राजधानी शिमला की बात करें तो यहां पर कोरोना कर्फ्यू में ढील के दौरान सबसे ज्यादा भी सब्जी मंडी में रहती है। इसके पीछे कारण यह है कि इससे पिछले वर्ष जब लॉकडाउन लगा था तो प्रशासन की ओर से सब्जियों के रेट तय किए गए थे। इसलिए सभी जगहों में एक समान दामों पर सब्जियां बेची जा रही थी। लेकिन इस बार ऐसा कुछ भी प्रशासन ने तय नहीं किया है लिहाजा दुकानदार मनमाने दाम वसूल रहे हैं। ऐसे में लोग सब्जी मंडी सब्जियां लेने के लिए आ रहे हैं। इसी कारण यहां पर भीड़ बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: हिमाचल की दो फीसदी आबादी कोरोना वायरस की चपेट में…

प्रदेश के अन्य जिलों में माहौल पहले तीन दिनों के समान रहा। लोग खरीददारी करने के बाद घर का रूख कर रहे हैं। हां, कुछ एक स्थानों पर वाहनों की भीड़ के चलते जाम जैसे हालत बन रहे हैं लेकिन पुलिस अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद है। इस सारे परिदृश्य के दौरान पुलिस (Police) वाले जगह-जगह ड्यूटी देते दिखे। लेकिन किसी आने-जाने वाले को रोका नहीं गया।

बसों के पहिए भी थमे हुए हैं। कोविड-19 संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए इस कोरोना कर्फ्यू में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में लोगों का रवैया सहयोगात्मक दिख रहा है। शिमला,हमीरपुर व ऊना से मिले इनपुट के मुताबिक (Normal Life) सामान्य जनजीवन पटरी से उतरा हुआ है। जाहिर है कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। भीड़ ना बढ़े इसका ध्यान जनता व प्रशासन दोनों को रखना है, क्योंकि भीड़भाड़ वाली जगह पर संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

