-
Advertisement
होली वाले दिन घर लेकर आएं झाड़ू मां लक्ष्मी होगी प्रसन्न
Last Updated on February 28, 2023 by sintu kumar
रंगों का त्योहार होली के लिए सभी उत्साहित हैं। हिंदू धर्म में होलिका दहन का बड़ा महत्व है और फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है। पहले होली की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है फिर होलिका दहन होता है। होली के दिन कई उपाय भी किए जाते हैं जो आपकी किस्मत बदल सकते हैं। इन में से एक है झाड़ू खरीदना। कहते हैं कि होली पर नया झाड़ू लाना बेहद शुभ माना जाता है। जी हां, जैसे दिवाली के पहले धनतेरस पर नया झाड़ू लाने को शुभ माना जाता है वैसे ही होली पर भी नया झाड़ू लाने का विधान है। कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती है और हमें मनचाहा वरदान देती है।
यह भी पढ़ें: होलिका दहन के बाद राख मानी जाती है पवित्र
फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन ही मां लक्ष्मी का जन्म हुआ था और इसलिए इस दिन को लक्ष्मी जयंती के नाम से भी जाना जाता है।
होलिका दहन वाले दिन मां लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। माना जाता है कि होली पर नया झाड़ू लाने से मां लक्ष्मी का घर में वास होता है क्योंकि मां लक्ष्मीं को साफ- सफाई अत्यधिक पसंद है और झाडू को मां लक्ष्मी का प्रतीक भी माना जाता है।होली के दिन झाडू को लाकर घर में रखना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। होलिका दहन वाले दिन नहाकर झाडू अवश्य खरीदने जाएं और उस झाडू को अपने मुख्य द्वार के सामने रख दें। इसके बाद शाम के समय होलिका दहन के बाद उसकी राख को अपने घर में लाएं और जो झाडू आपने मुख्य द्वार के पास रखी थी उस पर लगा दें। इसके साथ ही लाल रंग का गुलाल भी उस पर लगा दें। इसके बाद मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें।
इसके बाद अगले दिन जब रंग वाली होली हो उस दिन शाम के समय इस झाडू को किसी धार्मिक स्थान पर रख आएं या फिर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को यह झाडू दान में दे दें। यदि आप होली के दिन ऐसा करते हैं तो आपको मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी और आपकी स्थिति में भी सुधार होगा। लेकिन आपको यह उपाय करते समय किसी को भी इसके बारे में बिल्कुल नहीं बताना है। अगर आप इस उपाय के बारे में किसी को बताते हैं तो आपको इसका कोई लाभ प्राप्त नहीं होगा।