-
Advertisement
Himachal के इन जिलों में बनाएं जाएंगे Make Shift Hospital, 250 बिस्तरों की होगी व्यवस्था
शिमला। हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में मेक शिफ्ट हॉस्पिटल ( Make Shift Hospital) बनाए जाएंगे। इन अस्पतालों में 250 बिस्तर की व्यवस्था होगी। इसके अलावा बिना लक्षण के कोरोना पॉजिटिव मरीजों का अब घर पर ही इलाज होगा , केवल गंभीर मरीजों को अस्पताल में इलाज किया जाएगा। यह बात सीएम जयराम ठाकुर ( CM Jairam Thakur) ने आज मीडिया से बातचीत के दौरान की। सीएम जयराम ठाकुर ने बताया कि कोरोना (Corona) के मामले लगातार बढ़ रहे। ऐसे में अगर कोरोना के मामले बढ़ते है तो इससे निपटने के लिए प्रदेश में पांच जगह पर मेक शिफ्ट हॉस्पिटल बनाये जायंगे। इन हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमित गंभीर मरीज़ों का इलाज किया जाएगा। ये हॉस्पिटल शिमला, सोलन, टांडा( कांगड़ा) , ऊना और नाहन में खोले जाएंगे , जिनमे 50-50 बिस्तरों की व्यवस्था होगी।
यह भी पढ़ें: भारत में जल्द आ सकती है #Corona_Vaccine, सीरम इंस्टीट्यूट के दूसरे-तीसरे फेज के Trial को मिली मंजूरी
सीएम ने कहा कि इन अस्पतालों में बुजुर्ग और गम्भीर बीमारी से ग्रस्त कोरोना पॉजिटिव ( Corona positive) मरीज़ों के इलाज किया जाएगा। ये अस्पताल सभी तहर की सुविधाओं से लैस होंगे। उन्होंने ने कहा कि देशभर में होमआईसोलेशन ( Home isolation) को प्राथमिकता दी जा है। हिमाचल 45 प्रतिशत मरीज घर में आइसोलेशन में रह रहे हैं और आगामी समय मे कोरोना के बिना लक्षण वाले मरीज़ों का भी घर में ही इलाज किया जाएगा। इसके लिए खुल भी लोगों ने आग्रह किया है। इससे अस्पतालों व कोविड केयर सेंटर्स में मरीजों के लोड को कम किया जा सकेगा। सीएम ने कहा कि उन्होंने सभी सदस्यों को आग्रह किया है कि वे अपने अपने क्षेत्रों होम आईसोलेशन के बारे में लोगों को बताएं। बहरहाल हिमाचल में कोरोना के मामले में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश के बॉर्डर अब खोल दिये गये है । ऐसे में प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा और बढ़ गया है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel.

