-
Advertisement

शराब पीते हुए 61 साल का शख्स बना रहा था शारीरिक संबंध, होटल के कमरे में गई जान
आजकल हर दिन कोई ना कोई अजीबोगरीब मामला सामने आता रहता है। अब हाल में एक ऐसा मामला मुंबई (Mumbai) से सामने आया है, जिसमें एक 61 साल की व्यक्ति की शारीरिक संबंध बनाने के दौरान मौत हो गई। फिलहाल, मौत का कारण नहीं पता चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
यह भी पढ़ें- घर में चोरी करने घुसा था चोर, हुई ऐसी हालत, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
जानकारी के अनुसार, शख्स अपनी पार्टनर के साथ एक होटल में ठहरा हुआ था। इसी बीच संबंध बनाते वक्त वे बेहोश हो गया। जिसके बाद महिला ने रिसेप्शन पर जाकर होटल स्टाफ को बताया कि उसके साथ आया शख्स बेहोश हो गया है। जिसके बाद होटल स्टाफ ने तुरंत स्थानीय पुलिस को संपर्क किया। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शख्स को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पूछताछ के लिए पुरुष के साथ होटल आई महिला को कुर्ला पुलिस स्टेशन लाया गया। महिला ने पुलिस को बताया कि शख्स वर्ली का रहने वाला था और वे एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था।
महिला ने बताया कि शख्स ने होटल के कमरे में आते ही पहले शराब पी और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। महिला ने बताया कि वे संबंध बनाते हुए भी बार-बार शराब पी रहा था। इसी बीच अचानक वे बेहोश हो गया। पुलिस का कहना है कि महिला (40) खुद को उस शख्स की प्रेमिका बता रही है। दोनों ने सोमवार सुबह करीब 10 बजे कुर्ला स्थित होटल में चेक इन किया था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल पाएगा। फिलहाल, मामले में आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की गई है।