-
Advertisement
हिमाचलः परवाणू- शिमला एनएच पर भूस्खलन की चपेट में आया व्यक्ति, गंभीर घायल
Last Updated on February 14, 2022 by Vishal Rana
सोलन। परवाणू- शिमला एनएच – 5 फोरलेन के काम के चलते पहाड़ियों के दरकने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को सोलन के मनसार में भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हुआ है। जब पहाड़ी दरकी उस समय मौके पर फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी के कर्मचारी मौजूद थे, जिन्होंने समय रहते दोनों तरफ यातायात को रुकवाया। भूस्खलन की सूचना मिलते ही एसडीएम सोलन अजय यादव भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया।
यह भी पढ़ें- हिमाचलः भाभी की हत्या करने वाले देवर का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला
लैंडस्लाइड की चपेट में आने वाले मनसार निवासी पवन को काफी चोटें आईं हैं। जब भूस्खलन हुआ उस समय वह सुबह के समय काम पर जा रहा था। स्थानीय लोगों ने पवन को सोलन अस्पताल पहुंचाया। आये दिन हो रहे इन हादसों से भी निर्माण कंपनी एवं जिला प्रशासन कोई सबक नहीं ले रहा है। हालांकि भूस्खलन की वजह से शिमला और सोलन की तरफ आने जाने वालों लोगों को काफी परेशानी हुई और लोगों को इंतजार करना पड़ा। मार्ग बाधित होने से लोग अपने गंतव्य एवं ड्यूटी पर समय पर नहीं पहुंच पाए। वहीं, फोरलेन बना रही कंपनी के कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है।