-
Advertisement
कर्ज के चलते घर बेचने जा रहा था शख्स, सौदे से पहले निकली 1 करोड़ की लॉटरी
Last Updated on July 30, 2022 by sintu kumar
दुनियाभर में बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो लॉटरी (Lottery) में अपनी किस्मत आजमाते हैं। कुछ लोगों की किस्मत इतनी अच्छी होती है कि वो एक झटके में करोड़पति बन जाते हैं। हाल ही में केरल से लॉटरी की एक बड़ी दिलचस्प कहानी सामने आई है। जहां एक व्यक्ति कर्ज के चलते अपना घर बेचने जा रहा था कि तभी उसकी एक करोड़ रुपए की लॉटरी निकल गई।
यह भी पढ़ें- सालगिरह मना रही पत्नी प्रेमी संग हुई फुर्र, हेलीकॉप्टर ने आसमान में तो गोताखोरों ने समुद्र में ढूंढा
बता दें कि ये शख्स केरल के मंजेश्वर का रहने वाला है। शख्स का नाम मोहम्मद बावा है। बावा पेशे से पेंटर हैं। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद बावा ने अपनी दो बेटियों की शादी और व्यापार में हुए घाटे से उबरने के लिए कर्ज लिया था। मोहम्मद पर रिश्तेदारों और बैंक का 50 लाख रुपए का कर्ज था। जिसके चलते वे अपना नवनिर्मित मकान बेचने जा रहे थे कि सौदे से ठीक दो घंटे पहले उनकी एक करोड़ की लॉटरी लग गई, जिसमें उन्होंने एक करोड़ रुपए जीते।
बावा ने बताया कि आठ महीने पहले उन्होंने दो हजार स्क्वायर फीट में अपना मकान बनवाया था और दो बेटियों की शादी करवाई थी। जिसके चलते वे कर्ज में डूब गए थे। उन्होंने बताया कि वे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ किराए के मकान में शिफ्ट होने वाले थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने होसंगादी गांव में एक एजेंसी से लॉटरी टिकट (Lottery Ticket) खरीदी थी। वहीं, जिस दिन उनके घर की डील पक्की होनी थी उसी दिन लॉटरी का रिजल्ट आया और उनको पता चला कि वे एक करोड़ रुपए जीत चुके हैं। इसके बाद उन्होंने अपने घर को बेचने की डील कैंसिल कर दी। लॉटरी की खबर सुनने के बाद बावा के घर में खुशी का माहौल है। टैक्स के बाद उन्हें करीब 63 लाख रुपए मिलेंगे।