-
Advertisement
जिंदगी नहीं मौत देता है ये फल
पेड़-पौधे हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनके ऊपर ही हमारा जीवन निर्भर है। लेकिन क्या होगा अगर जीवन देने वाले यही पेड़-पौधे हमारी जान लेने लगें। आज हम आपको ऐसे ही एक पेड़े के बारे में बताने वाले हैं जो जिंदगी नहीं मौत देता है। इसको दुनिया का सबसे जहरीला पेड़ कहा जाता है। इस पेड़ का नाम है मैंशीनील । यह पेड़ फ्लोरिडा और कैरेबियन सागर बीच तटों पर पाया जाता है। इस पेड़ के बारे में कहा जाता है कि यह इतना जहरीला होता है कि अगर कोई इंसान इसके संपर्क में आ जाए तो उसके शरीर पर छाले पड़ जाते हैं। इस पेड़ का हर हिस्सा जहरीला है, लेकिन इसका फल सबसे ज्यादा जहरीला माना जाता है। अगर कोई इंसान इस फल का एक टुकड़ा भी खा ले तो उसकी मौत हो सकती है। इसका फल छोटे से सेब के आकार का होता है। क्रिस्टोफर कोलंबस ने मैंशीनील के फल को “मौत का छोटा सेब” नाम दिया है।