-
Advertisement
Himachal Cabinet: दोबारा शुरू होगी लॉटरी, निकाय चुनाव में ओबीसी को मिलेगा आरक्षण
Himachal Cabinet Meeting Decisions : शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) में आज महत्वपूर्ण फैसले हुए हैं। कैबिनेट ने अहम फैसला लेते हुए नगर निकाय चुनाव में ओबीसी को भी आरक्षण देने की मंजूरी प्रदान की गई। हिमाचल में इस वर्ग के लिए आरक्षण नहीं था जबकि प्रदेश में लगभग 25 फीसदी आबादी इस वर्ग की है। इसके लिए, आरक्षण रोस्टर को अंतिम रूप देने से पहले पिछड़े वर्गों की जनसंख्या के सटीक आंकड़े एकत्र करने हेतु एक पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को भी मंज़ूरी दी गई।
लॉटरी से बढ़ेगी आय
प्रदेश में लॉटरी शुरू करने को कैबिनेट ने मंजूरी दी। इससे सरकार को 50 से 100 करोड़ की इनकम होने की उम्मीद है। पड़ोसी राज्य पंजाब को लॉटरी से पिछले वित्त वर्ष में 235 करोड़ और केरल को 13 हजार 582 करोड़ की आय हुई है।
आपदा प्रभावितों को किराया
आपदा में जिनके मकान ढह गए हैं, ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे प्रभावित परिवारों को 5 हजार रुपए और शहरी रुपए क्षेत्रों में 10 हजार रुपए किराया देने की मंजूरी प्रदान की गई। प्रभावित परिवारों को 31 मार्च 2026 तक किराया मिलता रहेगा।
राज्यपाल के लिए नई मर्सिडीज-बेंज
कैबिनेट ने राज्यपाल के लिए 92 लाख रुपए की लागत से नई मर्सिडीज-बेंज गाड़ी खरीदने की मंजूरी प्रदान की गई।राज्यपाल की पुरानी मर्सिडीज गाड़ी को 5 साल से ज्यादा समय हो गया है। इसे देखते हुए कैबिनेट ने नई गाड़ी खरीदने का निर्णय लिया है।
-संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

