-
Advertisement
रोक दो ऐसे Prank, वरना कितनों के डिब्बे होते रहेंगे खाली-Video देख नहीं रुकेगी हंसी
Viral Video : इंटरनेट पर कब आपको कुछ अलग हटकर देखने को मिल जाए कोई पता नहीं, कई मर्तबा हैरान कर देने वाली चीजें दिनभर देखने को मिलती रहती है। इसी बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो खूब चर्चा में है। वीडियो (Video) ही ऐसा है,उसकी चर्चा हुए बिना रह ही नहीं सकती। दरअसल अभी एक वीडियो वायरल हो रहा जो कि प्रैंक वीडियो (Prank Video) है। जितने लोगों को प्रैंक वीडियो के बारे में नहीं पता, उन्हें बता दें कि यह एक तरह का मजाक होता है और कई बार ये प्रैंक वीडियो ऐसे होते हैं कि उन्हें देखने के बाद लोग अपनी हंसी को रोक ही नहीं पाते हैं।
https://twitter.com/RealXavier011/status/1950521772563910801
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बैठकर पिज्जा खा रहा है। तभी तीन लोग हाथ में कुछ-कुछ लिए आते हैं और ऊपर की तरफ देखते ही हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ते हैं। ऐसा लगता है जैसे वह तीनों किसी पर छुपकर वार करने जा रहे हैं और उन्हें इस तरह से देखकर पिज्जा (Pizza) खाने वाला शख्स उन्हें देखने लगता है। इसी दौरान तीनों उसके साथ प्रैंक कर देते हैं। दरअसल वो बारी-बारी पिज्जा का एक-एक स्लाइस उठाकर वहां से चल देते हैं। अंत में पिज्जा खाने वाले के पास सिर्फ खाली डिब्बा बच जाता है और वो जब देखता है तो वो भी हैरान हो जाता है।
बहुत ही प्यारा प्रैंक
वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @RealXavier011 नाम के अकाउंट से पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ऐसे प्रैंक रोक दो। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, वो दूसरा बंदा प्रो है। दूसरे यूजर ने लिखा, बहुत प्यारा प्रैंक।
-राहुल कुमार

