-
Advertisement
धर्मशाला में मैच देखने पहुंचे सुक्खू, नड्डा, जयराम और ये प्रमुख VVIP
धर्मशाला। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को यहां के एचपीसीए स्टेडियम (HPCA Stadium Dharamshala) में हो रहे महामुकाबले में दोनों टीमों के प्रशंसकों के साथ बहुत से VVIP भी खेल का रोमांच देखने के लिए पहुंचे हैं। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) भी स्टेडियम की विशिष्ठ अतिथि दीर्घा में मैच देखने पहुंचे।

उनके साथ हिमाचल प्रदेश के मंत्री हर्षवर्धन, आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल, हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली भी VVIP बॉक्स में मौजूद थे। सीएम सुक्खू (CM Sukhu) की पत्नी ने भी मैच का भरपूर मजा लिया।

राजनीति से हटकर खेल के मैदान पर क्रिकेट का रोमांच सियासत की दूरियों को मिटा देता है। HPCA स्टेडियम के VVIP बॉक्स में रविवार को कुछ ऐसा ही माहौल नजर आया, जब सभी ने आपस में मिलकर न केवल मैच देखा, बल्कि बाखुशी तस्वीरें भी खिंचवाई।

