-
Advertisement
MarriageFraud/Himachal/Kangra
हिमाचल में शादी के नाम पर ठगी करने वाली महिलाओं का गिरोह सक्रिय है। कांगड़ा और मंडी से कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं जहाँ लुधियाना की महिलाओं ने हिमाचल के युवकों से शादी की और फिर जेवरात लेकर फरार हो गईं। ये शादियां मैरिज ब्यूरो के माध्यम से हुई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक सब सामान्य चलता रहा, लेकिन मौका मिलते ही महिलाएं कीमती गहने और नकदी लेकर रफूचक्कर हो गईं। आज तड़के कुछ पीड़ित परिवार नगरोटा बगवां पुलिस थाना पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Tags
