-
Advertisement
हिमाचल : विवाहिता से ससुराल में मारपीट, मायका पक्ष ने दर्ज करवाई शिकायत
सुंदरनगर। हिमाचल के मंडी जिला में एक बहू से मारपीट (Beating) का मामला सामने आया है। बहू से यह मारपीट उसके ससुराल वालों ने की है। जिसमें पति, सास-ससुर और दादी सास शामिल है। मामले को लेकर महिला के मायका पक्ष ने पुलिस में शिकायत (Complaint) दर्ज करवाई है। वहीं मारपीट की पीड़ित बहू को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित के सिर आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। मामला मंडी जिला के सुंदरनगर से सामने आया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : दिवाली से पहले दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
मिली जानकारी के अनुसार मंडी के सुंदरनगर शहर के अंबेडकर नगर क्षेत्र में ससुराल पक्ष ने अपनी ही बहू से मारपीट की। मारपीट से विवाहित महिला (Married Woman) इतनी घायल हुई कि उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। महिला के पूरे शरीर पर गहरे जख्म हैं। मायका पक्ष ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज करवाई है और न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला के पिता के अनुसार शादी के एक वर्ष बाद बेटी को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसको लेकर पहले भी पुलिस व कोर्ट मे ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायतें दर्ज करवाई गई हैं। अब दोबारा इसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर मारपीट व गाली गलौच के साथ जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। महिला के पिता रूप लाल निवासी चैलचौक की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group