-
Advertisement
बिलासपुर में भारी लैंडस्लाइडः पेट्रोल पंप पर आ गिरा मलबा, लाखों का हुआ नुकसान
Himachal News: बिलासपुर जिले के साईं खारसी क्षेत्र में भारी बारिश के चलते एक पेट्रोल पंप पर बड़ा लैंडस्लाइड हो गया। देखते ही देखते बड़ी मात्रा में मलबा पेट्रोल पंप पर आ गिरा। गनीमत यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त वहां ना तो कोई वाहन तेल डलवा रहा था और ना ही पेट्रोल पंप का कोई कर्मचारी मौजूद था, वरना वहां पर बड़ा हादसा हो सकता था।
प्रशासन से मदद की गुहार
पेट्रोल पंप मालिक हेमराज सुपुत्र राम लाल साईं खारसी ने बताया कि क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। सोमवार को अचानक पहाड़ी से तेज आवाज के साथ मिट्टी, पत्थर और मलबा खिसकता हुआ नीचे आ गया और पेट्रोल पंप के पर गिर गया। मलबे की चपेट में पेट्रोल पंप के कुछ हिस्से आ गए है। भारी लैंडस्लाइड से उनके पेट्रोल पंप को लाखों का नुकसान हो गया है। इसकी सूचना उन्होंने प्रशासन को दे दी है।उन्होंने प्रशासन से भी गुहार लगाई है की मौके की रिपोर्ट बनाकर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
सुभाष
