-
Advertisement
जो फेल हो चुके, उन्हें ज्ञान देने की जरूरत नहीं-कंगना की नसीहत-करप्ट और ढोंगी है कांग्रेस
Kangana Ranaut: बीजेपी सांसद कंगना रणौत मंडी के आपदा ग्रस्त इलाकों का दौर कर रही है। नाचन में आज कंगना ने आज लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर निशाना साधा। कंगना ने कहा, जो लोग फेल हो चुके हैं। जनता उन्हें गालियां दे रही है कि 20 साल तक यहां कांग्रेस नहीं आनी चाहिए। उन्हें मुझे ज्ञान देने की जरूरत नहीं है।
सीएम सुक्खू थुनाग आए और ऊपर-ऊपर से चले गए
कंगना ने कहा, पिछले कल उन्होंने थुनाग और करसोग में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया तो वहां भी लोग बता रहे थे कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू थुनाग आए और ऊपर-ऊपर से चले गए। विक्रमादित्य सिंह भी यहां आए पर जहां करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है, वहां लाखों रुपए देकर चले गए। इनका भी कोई कोई अता-पता नहीं है।कंगना ने कहा कि यह करप्ट, ढोंगी लोग हैं, मुझे भी उनके चमचे पूछते हैं कि आप कब हिमाचल का फिर से निर्माण करेगी। मैं कहती हूं कि हिमाचल के निर्माण के लिए कैबिनेट हो चाहे एजेंसी हो इन्फ्रास्ट्रक्चर हो वह मेरे पास नहीं है। मैं एक एमपी हूं। ये इनके छोटे-छोटे पैंतरे हैं जिन पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आर्मी पहुंची
कंगना ने कहा, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आर्मी पहुंची है, लोगों को कंबल वितरित किए जा रहे हैं, अनाज दिया जा रहा है, इसमें केंद्र सरकार का योगदान है। बीजेपी के लोग राहत कार्यों में जुटे हैं। प्रदेश की सरकार फेल हो गई है। कंगना-कंगना का रोना रोने से कुछ नहीं होने वाला है। जनता ने इनकी असली शक्ल देख ली है। इससे पहले गत दिवस कंगना ने सराज और करसोग में आपदा प्रभावितों से मुलाकात की और प्रदेश सरकार की नाकामियां गिनाईं।
संजीव

