-
Advertisement
शिमला नगर निगम चुनाव: कांग्रेस के घोषणा पत्र में क्या होगा प्रमुख, यहां जाने
Last Updated on March 2, 2022 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शिमला नगर निगम चुनावों (Municipal Corporation Shimla Election) के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसके चलते बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर (Kuldeep Singh Rathore) की अध्यक्षता में मेनीफेस्टो (Manifesto) कमेटी की एक बैठक हुई। बैठक में घोषणा पत्र को लेकर आपसी विचार विमर्श किया गया। राठौर ने नगर निगम के घोषणा पत्र के प्रारूप पर चर्चा करते हुए कहा कि घोषणा पत्र में जनहित से जुड़े मुद्दों को विशेष प्रमुखता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें नगर निगम में शामिल किए गए उन नए क्षेत्रों में लोगों को राहत व सुविधा देने का विशेष उल्लेख किया जाना चाहिए जिन्हें वर्तमान नगर निगम ने कुछ नही दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी शासित नगर निगम की कार्यप्रणाली से लोग दुखी है। उन्होंने अपना कोई भी चुनावी वायदा पूरा नही किया। इसलिए इन्हें सत्ता से बाहर करने के लिये सभी को एकजुटता के साथ पूर्व में प्रदेश में हुए चार उपचुनाव की तरह ही प्रयास करने होंगे।
यह भी पढ़ें:कुलदीप राठौर बोले: बीजेपी सरकार समय रहते कदम उठाती, तो यूक्रेन में फंसे बच्चे घर में होते
वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में बुधवार शाम को कांग्रेस नेताओं ने यूक्रेन पर रूस के हमले में मारे गए भारतीय छात्र की आत्मा की शांति व युद्ध में शांति की बहाली के लिए एक कैंडल मार्च (Candle March) निकाला। इस दौरान यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिये प्रार्थना की गई। यह कैंडल मार्च शिमला में शेर ए पंजाब से रिज पर महात्मा गांधी की प्रतिमा तक निकाला और मौन रखा।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि रूस व यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध (Russia and Ukraine War) चल रहा है जिससे पूरे विश्व पर संकट के बादल छा गए हैं। देश के हजारों छात्र व नागरिक यूक्रेन में फंसे हैं हालांकि सरकार उन्हें निकालने में लगी हैए लेकिन अभी भी काफी लोग वहां फंसे है। बीते कल कर्नाटक के छात्र नवीन की मौत हुई है और आज भी कुछ लोगों की मौत की सूचना है। कांग्रेस ने मृतकों की आत्मा की शांति व युद्ध में शांति के लिए केंडल मार्च निकाला है। उन्होंने कहा कि विदेशों में पढ़ाई सस्ती व पदेश में महंगी होने से बच्चे बाहर का रुख करते हैं सरकार को इस पर विचार करने की जरूरत है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…