-
Advertisement
हिमाचल में भीषण गर्मी से मिलेगी निजात, बारिश- ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी
शिमला। हिमाचल में आजकल भीषण गर्मी पड़ रही है। प्रदेश का ऊना जिला ही नहीं बल्कि पहाड़ों के बीच बसे शिमला और धर्मशाला का तापमान भी काफी बढ़ गया है। इसी बीच राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि (Rain and Hail) का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological Center Shimla) के अनुसार प्रदेश में अगले चार दिन तक मौसम खराब रहने की संभावना है। 16 और 17 मई को बारिश, ओले गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मैदानी, निचली और मध्यम पहाड़ियों पर एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश, ओले और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई है। इस दौरान चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला में भारी ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 16 मई से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।
यह भी पढ़ें:आप 30-35 डिग्री की गर्मी से परेशान हैं पढ़िए उस जगह के बारे में जहां तापमान 100 डिग्री से भी काफी ज्यादा है
रविवार को राजधानी शिमला (Shimla) का तापमान (Temperature) काफी बढ़ गया। बताया जा रहा है कि शिमला में रविवार को आठ साल बाद सीजन का सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया है। रविवार को शिमला का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पहले से तप रहा ऊना जिला का अधिकतम पारा 44 डिग्री पहुंच गयाए जबकि दिल्ली में तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा नाहन, चंबा, मंडी, हमीरपुर बिलासपुर में भी 35 डिग्री, जबकि कांगड़ा में 40 डिग्री पहुंच गया है। पड़ोसी राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए हिमाचल आ रहे पर्यटक यहां के मौसम को देखकर काफी हैरान हैं। उन्हें हिमाचल में भी राहत नहीं मिल रही है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश से तापमान में कमी दर्ज होगी।
बता दें कि हिमाचल में बीकेंड के चलते काफी संख्या में पर्यटक (Tourist) हिमाचल का रूख कर रहे हैं। राजधानी शिमला की बात करें तो पिछले 2 दिनों में पर्यटक का सैलाव शिमला की तरफ उमड़ा है, लेकिन यहां के मौसम को देखकर पर्यटक मायूस हो रहे हैं। शिमला शहर में होटलों की ऑक्यूपेंसी सौ फीसदी पहुंच हो गई है। इसके अलावा कुफरी, नारकंडा, मशोबार में भी काफी तादाद में पर्यटक पहुंच रहे हैं। रविवार को शिमला के रिज मॉल रोड पर पर्यटकों का हुजूम देखने को मिला। इसी बीच शिमला में जाम से भी पर्यटकों को परेशानी हुई। शहर के सभी पार्किंग भी पूरी तरह से फुल हो गई है। रविवार को पर्यटक वाहनों को पार्क करने के लिए पार्किंग ढूंढते नजर आए। इसके अलावा कार्ट रोड से माल रोड आने वाली पर्यटन निगम की लिफ्ट पर भी सुबह से लेकर दोपहर तक लोगों की पर्यटकों की भीड़ लगी रही।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page