-
Advertisement
सावधान! हिमाचल में आसमान से फिर बरसेगी आफत, दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी
शिमला। हिमाचल में पिछले दिनों हुई भारी बारिश (Heavy Rain) से मिले जख्म अभी सूखे भी नहीं थे कि मौसम विभाग ने अगले दो दिन फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological Center Shimla) ने प्रदेश में 28 और 29 अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश होगी। प्रदेश में अगले 2 सितंबर तक मौसम खराब बना रहेगा। हालांकि पिछले दो दिन मौसम मेहरबान रहा और अधिकतर क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। राजधानी शिमला (Shimla) में शनिवार को मौसम साफ रहा। जिससे पर्यटकों की चहलकदमी भी बढ़ी।

यह भी पढ़ें:कल हिमाचल आ रही केंद्र की टीमें, प्राकृतिक आपदा से हुए नकसान का लेंगी जायजा
बता दें कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश से अभी तक कई सड़कें बंद हैं। शनिवार शाम तक प्रदेश में 51 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी के बीच लोगों से नदी नालों से दूर रहने की अपील की है। बता दें कि हिमाचल में इस बार मानसून ने कई लोगों की जान ले ली। प्रदेश में इस मानसून सीजन (Monsoon Season) में अब तक 270 लोग अपनी जान गंवा बैठे।

इसमें 149 लोगों की सड़क हादसों में जान गई है। जबकि बाढ़ में पांच, भूस्खलन में 19, बादल फटने से तीन, डूबने से 30, गिरने पर 35 व अन्य कारणों से 49 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 272 पशुओं की भी इस मानसून सीजन में मौत हुई।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


