-
Advertisement
Shimla में बारिश की फुहारें, अंधड़ और भारी बारिश की भी चेतावनी जारी- जाने मौसम के हाल
शिमला। मौसम विभाग के अलर्ट के बीच सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है। इसके साथ ही रोहतांग सहित लाहुल की ऊंची चोटियों पर बर्फ के हल्के फाहे गिरे हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किए हैं। जबकि 31 जुलाई तक प्रदेश में भारी बारिश (Heavy rain) और अंधड़ की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) के अनुसार प्रदेश में अगले दो अगस्त तक मौसम खराब रहेगा। राजधानी शिमला में सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे।
यह भी पढ़ें: Pathankot-Mandi NH पर भूस्खलन : चेक पोस्ट पर गिरा पेड़, तीन घंटे बंद रहा मार्ग़
दोपहर बाद शिमला में हल्की बारिश हुई। इसके अलावा धर्मशाला, भुंतर, कांगड़ा और मनाली में भी बूंदाबांदी हुई है। जिला कुल्लू में रविवार रात को हुई बारिश से जिले में करीब आधा दर्जन सड़कें बंद हो गईं हैं। बंजार में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल गया और बड़ा हादसा होते टल गया। मनाली-लेह मार्ग में वाहनों की आवाजाही सामान्य रही है। मलबा व पत्थर गिरने का क्रम जारी रहा। जबकि मंडी में मंडी-पठानकोट एनएच पर एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे काफी समय तक वाहनों की आवाजाही ठप्प रही।

