-
Advertisement
Industry Minister के गृह जिले में Police का आधी रात वाला एक्शन-मच गई अफरा-तफरी
Midnight Action By Sirmaur Police : उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के गृह जिले सिरमौर में बीती रात पुलिस के एक्शन (Midnight Action By Sirmaur Police) के चलते अफरा-तफरी मची रही। हालत ये हो गई कि भागने की जगह नहीं मिली किसी को। दरअसल सिरमौर के एसपी निश्चिंत सिंह नेगी (SP Nischint Singh Negi) खुद अंधेरी रात में फील्ड में जो उतर आए थे। उसके बाद क्या नहीं हुआ। मामला पांवटा साहिब से जुड़ा हुआ है। इस दौरान 100 से ज्यादा डंपरों की जांच की गई तो 22 वाहन जब्त किए गए।

22 वाहनों को किया जब्त
एसपी निश्चिंत सिंह नेगी के नेतृत्व में बीती देर रात पांवटा साहिब में पुलिस ने ओवरलोडिड डंपरों (Overloaded Dumpers) और टिप्परों के खिलाफ ये बड़ा अभियान चलाया था। इसी दौरान 22 वाहनों को जब्त किया है। हरियाणा से पांवटा साहिब स्थित क्रशरों पर चलने वाले डंपरों की पुलिस ने रात दस बजे से लेकर सुबह तीन बजे तक चेकिंग की। इस दौरान 100 से ज्यादा डंपरों की जांच की गई। पांवटा साहिब में लंबे समय से ओवरलोडिड डंपरों और टिप्परों की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के चलते पुलिस ने ये अभियान चलाया था। सिरमौर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान (Industry Minister’s Harshvardhan Chauhan) का गृह जिला है।
-पंकज शर्मा
