-
Advertisement
मिचेल स्टार्क ने पैट कमिंस को पछाड़ा, बने IPL में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी
Last Updated on December 19, 2023 by Soumitra Roy
नेशनल डेस्क। IPL (Indian Premier League) का मिनी ऑक्शन (Auction) मंगलवार को दुबई में हो रहा है। ऑक्शन में खिलाड़ियों पर खूब पैसे बरस रहे हैं। अब तक ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क IPL नीलामी के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सबसे महंगे खिलाड़ी की रेस में पैट कमिंस को पछाड़ दिया है। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। ऐसे में मिचेल स्टार्क पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपए की बोली लगाकर अपने खेमे में शामिल किया। इसी नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। स्टार्क ने अपनी राष्ट्रीय टीम के कप्तान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
दोनों खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड तोड़े
बता दें कि IPL 2024 ऑक्शन में इन दो ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ियों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मिचेल स्टार्क जहां 24.75 करोड़ के साथ IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं तो वहीं, पैट कमिंस 20.5 करोड़ के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इससे पहले इस लिस्ट में इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन का नाम शामिल था। मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने IPL इतिहास में सबसे महंगा बिकने वाले खिलाड़ी बनकर इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सैम करन को IPL 2023 में पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपए में खरीदा था।