-
Advertisement
Sirmaur News: ट्रक ड्राइवर बना करोड़पति, ड्रीम-11 ने बदली किस्मत
Last Updated on April 29, 2024 by Himachal Abhi Abhi
IPL Dream-11: सिरमौर जिले की पच्छाद (Pachhad) तहसील के शामपुर गांव निवासी अशोक कपूर रातोंरात करोड़पति (Millionaire) बन गए हैं। ड्रीम-11 (Dream-11) ने उनकी किस्मत को बदल दिया है। उन्होंने रविवार को आरसीबी और गुजरात के बीच चल रहे मैच पर दांव खेला था। इसमें उन्हें कामयाबी मिली। उनके द्वारा लगाई गई टीम ने 850 अंक प्राप्त किए, जिससे उन्हें दूसरा स्थान मिला। वह ड्रीम 11 की करोड़पति लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे और एक करोड़ (1 Crore) के विजेता बने।
पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं अशोक कपूर
बता दें कि 32 वर्षीय अशोक कपूर (Ashok Kapoor) पेशे से ट्रक ड्राइवर (Truck Driver) है। पिछले कुछ समय से ड्रीम 11 पर ऑनलाइन टीम लगाते रहे। रविवार को भी उन्होंने 59 रुपए वाली गेम लगाई थी। इसमें उनके कैप्टन वाई जैक ने 100 रन बनाएं जिसने उन्हें अंक तालिका में आगे धकेल दिया। अशोक कपूर जब लाइव इस मैच को देख रहे थे इसी दौरान उन्हें पता चला तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। अशोक कपूर के बड़े भाई शशि, छोटे भाई सुनील, ऋषि और ऋतिक ने भी उन्हें बधाई दी।
हिमाचल के कई लोग बने करोड़पति
आपको बता दें कि अकेले अशोक कपूर ही नहीं हैं जिन्होंने ड्रीम-11 पर करोंड़ों जीते हैं। हिमाचल के कई लोग पहले भी इस गेम के जरिए करोड़पति बन चुके हैं। बीते 27 अप्रैल को ठियोग के दरबार बलसन गांव की प्रियंका चौहान ने भी ड्रीम-11 में 10 लाख जीते हैं।