-
Advertisement
मौत ऊपर से गुजर रही थी, वो फोन पर बराबर बात कर रही थी-देखें गजब का वीडियो
सोशल मीडिया पर रोजाना हैरान कर देने वाले वीडियो अपलोड होते हैं। अब जो वीडियो सामने आया है उसे देख आप बिल्कुल समझ नहीं पाएंगे कि आखिर ये हुआ क्या। असल में यह वीडियो जुड़ा है एक लड़की (Girl) और ट्रेन से। वीडियो में आप देखेंगे कि एक लड़की पटरी पर लेटी रहती है और ट्रेन उसके ऊपर से गुजर जाती है। लड़की को इस बारे में पता भी नहीं चला की ट्रेन उसके ऊपर से गुजर रही है और वो लगातार फोन पर बात करती रही।
यह भी पढ़ें- गजबः दोनों हाथों से इस लड़की को लिखता देख आपको याद आएंगे थ्री इडियट्स के “वायरस “
वीडियो में आप देखेंगे कि किसी रेलवे स्टेशन पर पटरी पर एक तेज रफ्तार ट्रेन गुजरती है। लेकिन जैसे ही ट्रेन गुजरती है पटरी पर एक लड़की लेटी दिखती है और लगातार फोन (Mobile Phone) पर बात कर रही है। लड़की को इस बात की भी कोई चिंता नहीं दिख रही कि उसके ऊपर से ट्रेन (Train) से गुजर गई। लड़की को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन जिस तरह से वो पटरी पर लेटी देख रही है कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता था। आईपीएस अधिकारी दिपांशु काबरा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को पोस्ट किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है फोन पर गॉसिप ज्यादा जरूरी है।
