-
Advertisement
मोदी कैबिनेट: देश-विदेश के युवाओं को जोड़ेगा My BHARAT प्लेटफॉर्म, जल्द होगा लॉन्च
Last Updated on October 11, 2023 by Soumitra Roy
नई दिल्ली। केंद्र सरकार देश और दुनिया के युवाओं को जोड़ने के लिए माई भारत (My BHARAT) नाम का एक प्लेटफॉर्म (New Platform) शुरू करेगी। यह फैसला बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल (Union Cabinet) की बैठक में लिया गया। मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी जानकारी दी। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ”माई भारत प्लेटफॉर्म पर करोड़ों की तदाद में विदेश और देश से युवा इस पर जुड़ेंगे। ये भारत को विकसित औऱ आत्मनिर्भर बनाने का सपना साकार करेगा। इसके जरिए युवा अपनी आकांक्षा को पूरा कर पाएंगे। इसको 31 अक्टूबर को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। इस दिन ही लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती है। ” अनुराग ठाकुर ने कहा, ”सबके लिए देश प्राथमिकता है। भारत के वर्तमान और भविष्य को ध्यान में रखते हुए ही हम My BHARAT प्लेटफॉर्म लेकर आए हैं। ये युवाओं की भागीदारी के लिए ही है। ”
भारत जोड़ो यात्रा पर क्या कहा?
आप भी भारत जोड़ने की बात कर रहे हैं और कांग्रेस भी भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की बात कर रहे हैं के सवाल पर अनुराग ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा, ” हर किसी को देश को जोड़ना चाहिए है, लेकिन भावना ठीक होनी चाहिए है।”
यह भी पढ़े:अनुराग ने किया पीजीआई सेटेलाइट सेंटर का निरीक्षण, आप और कांग्रेस को भी लपेटा