-
Advertisement
केंद्रीय कर्मचारियों के DA में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव, बढ़ जाएगी सैलरी
Last Updated on August 6, 2023 by sintu kumar
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) तीन प्रतिशत बढ़ सकता है। अभी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों (Pensioners) के लिए महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत है, जिसे 45 प्रतिशत करने पर सहमति बनती दिख रही है।
कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) हर महीने श्रम ब्यूरो द्वारा जारी किए जाने वाले औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर तय किया जाता है। श्रम ब्यूरो, श्रम मंत्रालय की एक शाखा है। जून 2023 के लिए CPI-IW 31 जुलाई, 2023 को जारी किया गया था। कर्मचारी संगठन (Employees Associations) महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है।
यह भी पढ़े:EPF खाते की ब्याज दर में बढ़ोतरी, अगस्त से आने लगेगा पैसा
कैबिनेट में जाएगा प्रस्ताव
सूत्रों का कहना है कि वित्त मंत्रालय का व्यय विभाग अपने राजस्व निहितार्थ के साथ डीए में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार करेगा और प्रस्ताव को मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष रखेगा। अगर मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी तो डीए में बढ़ोतरी एक जुलाई 2023 से प्रभावी होगी। फिलहाल केंद्र सरकार के एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 42 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है। डीए में आखिरी संशोधन 24 मार्च 2023 को किया गया था और यह एक जनवरी 2023 से प्रभावी हुआ था।