-
Advertisement
कोरोना का कहर : देश में 43 हजार से ज्यादा केस, 197 की मौतें, 30 हजार 535 केस महाराष्ट्र में
Last Updated on March 21, 2021 by Sintu Kumar
नई दिल्ली। देश में कोरोना (Corona) के मामले एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहे हैं। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona News Cases) के मामले और मौतों के आंकड़ों ने सरकार को सकते में डाल दिया है। हालांकि कोरोना मामलों में बड़ी संख्या महाराष्ट्र (Maharashtra) की है। देश में पिछले 24 घंटों में 197 कोरोना संक्रमितों ने जान (Corona Death) गंवाई है। इसमें से 99 मौतें सिर्फ महाराष्ट्र में ही हुई हैं। ऐसे में साफ है कि अभी से ज्यादा सतर्कता नहीं बरती गई तो मामला और बिगड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: #HP_Corona: आज 141 केस और 83 ठीक- एक्टिव केस 1,200 पार
पिछले 24 घंटे में देश भर में कोरोना के 43 हजार 846 नए केस (India New Corona Cases) सामने आए हैं। इसके अलावा 197 लोगों की मौत भी हुई है। महाराष्ट्र में ही 30 हजार 535 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं, जबकि 99 लोगों की मौत भी हुई है। उधर, कोरोना (Corona) के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए नागपुर में 31 मार्च तक लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया है। महाराष्ट्र (Maharashtra) में 9 लाख 69 हजार 867 लोग होम क्वारंटीन (Home Quarantine) हैं। इसके अलावा 9 हजार 601 कोरोना सेंटर में भर्ती हैं। महाराष्ट्र में 2 लाख 10 हजार 120 एक्टिव केस हैं। आज 11 हजार 314 मरीज डिस्चार्ज भी किए गए हैं। महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना रिकवरी रेट 89.32 फीसदी है।
इसके अलावा मध्य प्रदेश में भी 1322 नए कोरोना के केस सामने आए हैं। 663 लोग कोरोना से रिकवर भी हुए हैं, तीन लोगों की मौत भी हुई है। हिमाचल के पड़ोसी राज्य पंजाब की बात करें तो यहां 24 घंटे में 2669 नए कोरोना केस सामने आए हैं, जबकि 44 लोगों की मौत हुई है। 1331 लोग रिकवर भी हुए हैं। पंजाब में कुल 2 लाख 13 हजार 110 कोरोना केस हो गए हैं। पंजाब में अभी तक 6 हजार 324 लोगों की जान कोरोना के कारण हो चुकी है