-
Advertisement
हिमाचल: मुकेश अग्निहोत्री ने समर्थकों को नारे लगाते वक्त क्यों टोका, जानिए पूरा मामला
ऊना। सियासत कहती है कि अगर महात्वकांक्षा सामने आ जाए तो दावेदारी कम हो जाती है। इसलिए पत्रकार से राजनेता बनने का सफर तय करने वाले मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) ने अपने समर्थकों को नारे लगाने के दौरान टोक दिया। ताकि न दावेदारी कम हो और न ही पार्टी में इस बात की सुगबुगाहट शोर मचाए।
दरअसल, पूरा मामला ऊना (Una) जिले के हरौली विधानसभा का है। हरौली की सीट से मुकेश अग्निहोत्री सीटिंग विधायक (Seating MLA) हैं। रविवार सुबह आगामी चुनाव की रणनीति बनाने के लिए मुकेश अग्निहोत्री ने कार्यकर्ता संग बैठक की। इस बैठक के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कई टिप्स दिए। मुकेश अग्निहोत्री के टिप्स से लबरेज होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं (Congress Workers) ने नारे लगाने शुरू कर दिए। कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया, ‘हमारा सीएम कैसा, मुकेश अग्निहोत्री जैसा हो’। यह सुनते ही मुकेश अग्निहोत्री के कान खड़े हो गये। उन्होंने अपने समर्थकों को नारा लगाने के दौरान टोक दिया। इस दौरान महिला कांग्रेस ने महंगाई को लेकर बीजेपी (BJP) के खिलाफ जोरदार हमला बोला। वहीं, महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस मोर्चा खोलते हुए हाथों में सरसों का तेल लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें:जयराम ने कौल को फिर लपेटा- क्यों बैठे हैं घर पर, ये जानकारी दिल्ली हाईकमान को भी
एनजीटी की रिपोर्ट हिमाचल सरकार के माथे पर कलंक
वहीं, कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मुकेश अग्निहोत्री जयराम सरकार (Jai Ram Government) पर जमकर बरसे। उन्होंने ऊना जिले के खनन माफियाओं (Mining Mafia) को सरकारी संरक्षण मिलने का आरोप लगाया। मुकेश ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से ऊना में सरकार पर खनन माफिया को संरक्षण देने के आरोप लगाती रही है, लेकिन सरकार ने कांग्रेस की एक नहीं सुनी। अब जो नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) की रिपोर्ट आई है, यह प्रदेश सरकार के माथे पर कलंक है।
यह भी पढ़ें:कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के परिवार का कर्ज उतारेंगे सीएम जयराम ठाकुर
सरकार हर मोर्चे पर रही है विफल
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। जनता अब कांग्रेस में एक अच्छा विकल्प देख रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल कर कांग्रेस के हाथों में प्रदेश की कमान सौंपेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई जहां चरम पर पहुंच चुकी है। वहीँ, बेरोजगार युवाओं के साथ मजाक करते हुए बैक डोर एंट्री से केवल दो विधानसभा क्षेत्र के लोगों को ही नौकरी दी जा रही है।

