-
Advertisement
WhatsApp में मिलेगा मल्टी डिवाइस सपोर्ट, जानिए कैसे काम करेगा ये नया फ़ीचर
नई दिल्ली। सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली मैसेजिंग ऐप WhatsApp में जल्द ही मल्टी डिवाइस सपोर्ट का फ़ीचर मिलने वाला है। पिछले कुछ समय से इसकी टेस्टिंग चल रही है और ये अपने आख़िरी दौर में है। ये फीचर यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। मल्टी डिवाइस सपोर्ट फ़ीचर की मांग यूज़र्स काफ़ी समय से करते रहे हैं। मल्टी डिवाइस सपोर्ट (Multi device support) अपडेट के बाद यूज़र्स एक अकाउंट से अलग-अलग डिवाइस में लॉगइन कर सकेंगे। WAbetainfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ मल्टी डिवाइस के कुछ हिस्से अभी भी तैयार नहीं हैं। हालांकि इस मल्टी डिवाइस सपोर्ट में दिए जाने वाले कोर फ़ीचर्स तैयार हैं। इनमें चैट म्यूट करने का फ़ीचर और हिस्ट्री सिंक शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: WhatsApp ला रहा एक नया फीचर, ShareChat वीडियो का उठा सकेंगी मजा
बताया जा रहा है कि मल्टी डिवाइस सपोर्ट आने के बाद प्राइमरी अकाउंट से एक साथ चार अलग-अलग डिवाइस पर वॉट्सऐप लॉग इन कर पाएंगे। यानी आप डेस्कटॉप, मोबाइल और टैबलेट से लॉगइन कर पाएंगे। इस रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है जिसमें Linked Device का फीचर देखा जा सकता है। टेस्टिंग के लिए इसमें डेडिकेटेड Multi-device beta का ऑप्शन दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक़ चैट सिंक होने के बाद हर डिवाइस में प्राइमरी अकाउंट की चैट हिस्ट्री दिखेगी। जो भी ऐक्शन एक डिवाइस में आप लेंगे वो सभी दूसरे डिवाइस – जिनमें आपने वॉट्सऐप रखा है, इसमें रिफ्लेक्ट होंगे। इस फ़ीचर के अलावा एक WhatsApp नया फ़ीचर भी लेकर आ रहा है। इसके तहत अब वॉट्सऐप डेस्कटॉप यूज करने के लिए भी फिंगरप्रिंट स्कैन करने की ज़रूरत पड़ सकती है। यानी WhatsApp में सेफ्टी और ज्यादा बढ़ने वाली है।
