-
Advertisement

ये हैं देश के सबसे बड़े चिड़ियाघर, भ्रमण के साथ-साथ मिलता है ज्ञान
भारत अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। यहां पहाड़, वादियां और यहां की कला-संस्कृति भारत को दुनिया के बाकी देशों से अलग बनाती है। आज हम आपको भारत के सबसे बड़े चिड़ियाघरों (Zoo) के बारे में बताएंगे, जहां आपको एक बार घूमने जरूर जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- ऐसे जलते हैं रात में सड़क पर रिफ्लेक्टर, जानिए दिलचस्प कारण
भारत के पांच बड़े चिड़ियाघरों में दिल्ली के चिड़ियाघर, ओडिशा के चिड़ियाघर, असम के चिड़ियाघर, मैसूर के चिड़ियाघर और हैदराबाद के चिड़ियाघर का नाम शामिल है। इन चिड़ियाघरों में जंगली जानवरों से लेकर कई तरह के पक्षियों की प्रजातियां भी देखने को मिलती हैं।
दिल्ली का चिड़ियाघर
दिल्ली (Delhi) का चिड़ियाघर एशिया के सबसे बड़े चिड़ियाघरों में से एक है। इस चिड़ियाघर को साल 1959 में बनवाया गया था। इस चिड़ियाघर में लाइब्रेरी भी है, जहां जानवरों और पेड़-पौधों की जानकारी ली जा सकती है।
हैदराबाद का चिड़ियाघर
हैदराबाद (Hyderabad) के चिड़ियाघर को नेहरू जियोलॉजिकल पार्क (Nehru Zoological Park) के नाम से भी जाना जाता है। इस चिड़ियाघर की स्थापना साल 1963 में हुई थी। ये चिड़ियाघर करीब 380 एकड़ जमीन में फैला हुआ है। यहां मौजूद एक बड़ी झील इस चिड़ियाघर की खूबसूरती को बढ़ाती है।
ओडिशा का चिड़ियाघर
ओडिशा (Odisha) की राजधानी भुवनेश्वर में स्थित इस चिड़ियाघर को नंदनकानन के नाम से जाना जाता है। ये चिड़ियाघर ओडिशा का एक बड़ा मशहूर और सुंदर पर्यटक स्थल है। इस चिड़ियाघर को साल 1979 में आम लोगों के लिए खोला गया था। ये चिड़ियाघर करीब 400 हेक्टेयर जमीन में फैला हुआ है।
असम का चिड़ियाघर
असम (Assam) के चिड़ियाघर में बंगाल टाइगर के अलावा हिमालयीन काला भालू जैसे दुर्लभ जानवर भी देखने को मिल सकते हैं। इसे चिड़ियाघर को पूर्वोत्तर का सबसे बड़ा चिड़ियाघर माना जाता है।
मैसूर का चिड़ियाघर
कर्नाटक (Karnataka) के मैसूर में स्थित इस चिड़ियाघर को दुनिया के सबसे पुराने चिड़ियाघरों में से एक माना जाता है। इस चिड़ियाघर का निर्माण साल 1982 में हुआ था। इस चिड़ियाघर की प्राचीन सभ्यता पर्यटकों को आकर्षित करती है।