-
Advertisement
Zoo Gopalpur | Animal Rescue Centre | Palampur |
Last Updated on March 16, 2023 by sintu kumar
पालमपुर उपमंडल के गोपालपुर स्थित चिड़ियाघर को एनिमल रेस्क्यू सेंटर में तब्दील किया जाएगा। बनखंडी में 190 हेक्टेयर में प्रदेश का सबसे बड़ा चिड़ियाघर बनने जा रहा है। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा को टूरिज्म हब बनाने का ऐलान किया है, जिसके तहत जिला में पर्यटन विकास के लिए विभिन्न प्रोजेक्ट शुरू किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में देहरा उपमंडल के अंतर्गत बनखंडी मोहाल में 190 हेक्टेयर भूमि प्रदेश का सबसे बड़ा चिड़ियाघर बनाने के लिए चिन्हित की गई है। यह चिड़ियाघर ऐसा है, जिसमें सभी जानवर रखे जाएंगे। बनखंडी में चिड़ियाघर बनने उपरांत गोपालपुर स्थित चिड़ियाघर को एनिमल रेस्क्यू सेंटर में तब्दील कर दिया जाएगा। क्योंकि जिला कांगड़ा में पौंग क्षेत्र सहित धौलाधार की पहाडिय़ों में काफी संख्या में जानवर व पक्षी हैं, जिन्हें चोट लगने पर एनिमल रेस्क्यू सेंटर में उनका उपचार सुनिश्चित हो सकेगा। कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि बनखंडी में जू स्थापित करने के लिए 190 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है। इस जू के बनने उपरांत गोपालपुर चिड़ियाघर को एनिमल रेस्क्यू सेंटर में तब्दील किया जाएगा।