हिमाचल: मंदिर के कमरे में मृतक मिला व्यक्ति, जानवरों ने बुरी तरह से नोच डाला था चेहरा

पांवटा साहिब के रामपुर घाट में नहर किनारे मिला शव, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

हिमाचल: मंदिर के कमरे में मृतक मिला व्यक्ति, जानवरों ने बुरी तरह से नोच डाला था चेहरा

- Advertisement -

पांवटा साहिब। हिमाचल के सिरमौर जिला में एक क्षत विक्षत हालत में शव (Dead Body) बरामद हुआ है। मृतक का मुंह जानवरों द्वारा बुरी तरह से नोचा गया है। यह शव उपमंडल पांवटा साहिब (Paonta Sahib) के रामपुर घाट में नहर किनारे मिला है। यहां एक मंदिर है और मृतक उसी मंदिर के कमरे में पड़ा हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को देखा और वहां से दो कुत्तों को भी भगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।


यह भी पढ़ें: हिमाचल: एक माह से लापता छात्र का शव बीएसएल जलाश्य से बरामद

स्थानीय निवासी राजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि जब वह शुक्रवार सुबह नहर के समीप से गुजर रहा था तो उसे मंदिर (Temple) के कमरे से बदबू आई। जिसके बाद वह कमरे में गया तो वहां पर एक व्यक्ति पड़ा हुआ था। पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी और उसका चेहरा बुरी तरह से नोचा हुआ था। मृतक की पहचान लक्ष्मण के रूप में हुई है, लेकिन उसके पूरे पते की अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है।

यह भी पढ़ें:हिमाचलः दो दिन में चार बार हिमस्खलन, यहां मिली लाश

बताया जा रहा है कि मृतक शराब का सेवन करता था और हमेशा नशे में धुत्त होकर मंदिर के साथ वाले कमरे में पड़ा रहता था। ऐसा माना जा रहा है कि व्यक्ति की मौत शराब का अधिक सेवन करने से हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक के परिजनों के बारे में जानकारी जुटा रही है। डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगामी जांच जारी है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

- Advertisement -

Tags: | current news of himachal pradesh | Dead Body | मंदिर | himachal news online | Paonta Sahib | व्यक्ति | मृतक मिला | Sirmaur | चेहरा | Mutilated Body | Temple | Himachal News | जानवरों | latest news | latest himachal news in hindi | Himachal Breaking News | नोच डाला | himachal abhi abhi news | Himachal headlines in Hindi | today himachal news | हिमाचल | himachal news live | कमरे
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है