-
Advertisement
सिद्धू ने CM अमरिंदर को पत्र लिखकर की ‘विकास’ की शिकायत- जब से मंत्री पद छोड़ा, मेरे क्षेत्र की अनदेखी हो रही
चंडीगढ़। पिछले कुछ महीनों से खुद को राजनीतिक बयानबाजी से अलग रख रहे क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) को एक पत्र लिखा है। सिद्धू ने अपने पत्र मे आरोप लगाया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में कोई ‘विकास’ नहीं हुआ है। यह दुर्भाग्यपूर्ण लेकिन सत्य है कि मंत्रिमंडल से मेरे इस्तीफे के बाद मेरे क्षेत्र की अनदेखी हो रही है। बकौल सिद्धू, ‘वहां विकास कार्य नहीं हो रहे हैं, एक साल पहले सीएम द्वारा शुरू की गई परियोजनाओं का काम चालू भी नहीं हुआ है।’
सिद्धू ने सीएम से मांग की कि यह सभी काम जल्द शुरू करवाए जाएं
सिद्धू ने इसे लेकर कई उदाहरण सामने रखे और कहा कि अक्टूबर 2018 में उन्होंने 137 करोड़ की लागत वाले पांच रेलवे ओवरब्रिज के कार्यो की आधारशिला रखी थी जिनमेंसे दो उनके पूर्वी हलके के थे। अब तक इनका निर्माण शुरू नहीं हुआ है। सिद्धू ने अपने इस पत्र में आगे लिखा कि पिछले साल दिसंबर में, सीएम ने अमृतसर ईस्ट के लिए पंजाब पर्यावरण सुधार परियोजना (चरण -1) के तहत 5 करोड़ रुपये के कार्यों की सिफारिश की थी। लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं किया गया है। इसके अलावा सिद्धू ने कहा कि बहुत सारे अन्य कार्यों भी स्वीकृत हुए थे जो अभी शुरू नहीं हुए हैं। सिद्धू ने सीएम से मांग की कि यह सभी काम जल्द शुरू करवाए जाएं।
यह भी पढ़ें: Indu Goswami की दिल्ली में सक्रियता शुरू, बीजेपी अध्यक्ष Nadda से मुलाकात भी चर्चा भी
कहीं कैप्टन और सिद्धू के बीच नए युद्ध की शुरुआत तो नहीं!
सिद्धू ने कैप्टन के साथ विवादों के बाद अपने मंत्री पद को छोड़ दिया था। पिछले कुछ माह से सिद्धू कहां थे इस बात की भी जानकारी किसी को नहीं मिल रही थी। मंत्रिमंडल छोड़ने के बाद से ही नवजोत सिंह सिद्धू ने मीडिया से दूरी बनाई हुई है। अपने समर्थकों को छोड़कर आम लोगों से भी नहीं मिल रहे। सिद्धू का निर्वाचन क्षेत्र अमृतसर ईस्ट है। जो अमृतसर (Amritsar) का ही एक हिस्सा है और इसलिए सीएम पर सिद्धू के आरोपों को कैप्टन पर हमले के रूप में देखा जा रहा है। माना जाता है कि अमरिंदर सिंह अमृतसर में काफी लोकप्रिय हैं। वहीं सिद्धू ने मंत्री पद छोड़ने के बाद पहली बार सीएम के नाम इस तरह का पत्र लिखा है, जिसके चलते इसे लेकर राजनीतिक हलकों में दोनों नेताओं के बीच पनपे विवाद को लेकर एक बार फिर चर्चा होनी शुरू हो गई है।

