-
Advertisement
कहीं पक्षी करते हैं सुसाइड, तो कहीं खंभा लटका हवा में, क्या है रहस्य भारत के इन स्थानों का
Last Updated on September 14, 2022 by sintu kumar
भारत (India) के अलग-अलग राज्यों कई तरह की ऐसी घटनाएं (Events) घटित हो जाती हैं कि हर दंग रह जाता है। इन रहस्यों पर अचंभित ही हुआ जा सकता है, मगर इनकी तह तक कोई नहीं पहुंचता। भारत में कहीं खूनी रंग की लाल बारिश हो जाती है तो कहीं स्वयं पक्षी ही मरने लगते हैं। आइए आज आपको भारत की ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं, जहां ऐसी घटनाएं घटी हैं। ऐसी ही एक जगह केरल में स्थित इड्डुकी (Idukki ) या लाल क्षेत्र है। बताया जा जात है कि 25 जुलाई सन 2001 को यहां लाल रंग (Red Colour Rain) की बारिश हुई थी। यह बारिश खून की तरह प्रतीत हो रही थी। यही नहीं यहां लगातार दो माह तक इसी रंग की बारिश होती रही थी। जब बारिश का पानी एकत्र किया गया तो पता चला कि साफ-साफ पानी तो ऊपर-ऊपर ही तैर रहा है मगर निचली सतह पर लाल रंग के कण दिखाई दे रहे थे।
यह भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए बुमराह-हर्षल की वापसी, शमी स्टैंडबाय पर
इसी तरह आंध्रप्रदेश (Andhra Pradesh) का लपाक्षी शिव मंदिर है। इसके एक स्तंभ को रहस्मयी करार दिया जाता है। इस स्थान पर पर 70 खंभे बने हैं। मगर हैरत की बात है कि इसका एक खंभा हवा में ही लटकता रहता है। ऐसा माना जाता है कि इस खंभे के नीचे से कपड़ा पास करने से घर में सुख-स्मृद्धि आती है। इसी लखनऊ (Lucknow) स्थित इमामबाड़ा को भारत का सबसे रहस्यमयी और ऐतिहासिक माना जाता है। इस मेमोरियल का पचास मीटर लंबा और तीन मंजिला ऊंचा हॉल बिना किसी खंभे या सहारे के खड़ा है। इसी तरह भारत में कई ऐसे धार्मिक स्थान भी हैं जहां भगवान की बहुत ही ज्यादा आस्था है। इन्हीं स्थानों की फेहरिस्त में महाराष्ट्र का शनि शिंगणापुर यहां के शनि मंदिर के साथ-साथ कुछ रहस्मयी घटनाओं के लिए भी प्रसिद्ध है। इस गांव में कहीं भी ताला नहीं लगाया जाता है। स्थानीय लोगों की आस्था है कि यहां शनि देव की कृपा से अपराध कम होते हैं। इसी प्रकार असम की जतिंगा वैली पक्षियों के झुंड के लिए सुसाइड प्वाइंट जैसी जगह है। पक्षियों की सुसाइड की घटनाएं शाम छह बजे से लेकर रात दस बजे तक अधिक होती हैं। यहां के लोगों का कहना है कि इन घटनाओं के पीछे भूत-प्रेत और अदृश्य ताकतों का हाथ है।