-
Advertisement
सुधीर शर्मा को खुली धमकी देने और शांति भंग करने पर नीरज भारती सहित 10 गिरफ्तार
धर्मशाला। हिमाचल के कांगड़ा जिला के ज्वाली विधानसभा के पूर्व विधायक व पूर्व सीपीएस नीरज भारती (Former CPS Neeraj Bharti) को धर्मशाला में शांति भंग करने सोशल मीडिया पर गाली गलौच करने के आरोप में धर्मशाला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके साथ 9 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसमें से पांच नीरज भारती के समर्थक और चार पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के समर्थक हैं। आरोपियों में पांच व्यक्ति जवाली तहसील सेए तीन धर्मशाला और एक.एक व्यक्ति शाहपुर और नगरोटा बगवां से हैं। बता दें कि पुलिस थाना धर्मशाला के तहत पड़ते कंड कडियाणा में पूर्व सीपीएस नीरज भारती अपनी जमीन की साइट देखने आए थे। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा को ललकारा। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नीरज भारती को हिरासत में ले लिया है।


बताया जा रहा है कि हाल ही में सुधीर शर्मा के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर नीरज भारती को धर्मशाला (Dharamshala) आने की धमकी दी थी। जिसके बाद आज यानी शुक्रवार को नीरज भारती धर्मशाला के साथ लगते क्षेत्र कंड करडियाना पहुंचे। यहां पर उन्होंने एक बार फिर फेसबुक पर लाइव आकर सुधीर शर्मा को खुली चेतावनी दे डाली। नीरज कह रहे हैं कि मैं तो धर्मशाला आ गया हूं पर सुधीर शर्मा जवाली (Jawali) आकर बताएं। वह चाहें तो अपने लावलश्कर के साथ भी जवाली आ सकते हैं। नीरज ने कहा कि आने वाले समय में कंड करडियाना में वह एक मकान भी डालेंगे। फिलहाल वह निजी काम से यहां आए हैं। सुधीर शर्मा खुद ना आकर पुलिस प्रशासन को यहां भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि दम है तो फेसबुक पर धमकियां देने की बजाय यहां पर आ कर दिखाएं।
यह भी पढ़ें: सत्ती की मुकेश को नसीहत- पहले खनन माफिया का समर्थन करने वाले अपने नेताओं पर बोलो
नीरज भारती द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गई इसी धमकी के चलते पुलिस पूछताछ के लिए उन्हें अपने साथ ले गई है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। बता दें कि नीरज के साथ उनके समर्थक भी यहां पहुंचे हैं। उधर, सुधीर शर्मा के समर्थक भी कंड करिडयाना पहुंचे और नीरज भारती के खिलाफ नारेबाजी की।
इन्हें किया गिरफ्तार
कांगड़ा पुलिस ने नीरज भारती पुत्र चंद्र निवासी गांव ढन्न, तहसील ज्वाली, अनुराग डोगरा पुत्र अशोक कुमार निवासी ज्वाली, सूजल कुमार पुत्र चमन कुमार निवासी ज्वाली, विक्रम जीत पुत्र विरेंद्र सिंह निवासी गांव कवांरी तहसील नगरोटा बगवां, पंकज शर्मा पुत्र बीरबल शर्मा निवासी ज्वाली, राजिंद्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी ज्वाली, कंचन कुमार पुत्र सुभाष निवासी गांव खनियारा, अश्वनी राणा पुत्र भान सिंह निवासी बलेहड़, टंग नरवाणा, रमन कुमार पुत्र कर्म चंद मेहरा निवासी गांव दाड़ी, विरेंद्र कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी गांव डढंब तहसील शाहपुर को गिरफ्तार किया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
