- Advertisement -
धर्मशाला। 2022 विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस (Congress) ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। रविवार को धर्मशाला में पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा (Sudhir Sharma) के घर पर पार्टी के सभी दिग्गज नेताओं और विधायकों के लिए खिचड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह, शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन, हिमाचल कांग्रेस प्रवक्ता डॉ राजेश शर्मा, यादवेंद्र गोमा और केवल सिंह पठानिया मौजूद रहे। इस दौरान विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियों पर चर्चा हुई।
पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह और पूर्व मंत्री जीएस बाली के देहांत के बाद प्रदेश सरकार कांग्रेस पार्टी पर विभिन्न आरोप लगाकर निशाना साधा रही थी। इन्हीं आरोपों का मुंह तोड़ जवाब देते हुए कांग्रेस पार्टी ने रविवार को एकजुटता दिखाते हुए विधानसभा चुनावों को लेकर अपना लक्ष्य साफ तौर पर दिखा दिया है।
पार्टी के नेताओं का सीधा संदेश था कि कांग्रेस को चुनावों में हल्के में ना लिया जाए और पार्टी हर मोर्चा पर एकजुट होकर चुनावों में जयराम सरकार को चारों खाने चित्त करेगी और प्रदेश की सत्ता पर काबिज होगी।
- Advertisement -