-
Advertisement
सेब वजन से ही बिकेगा, नियम न मानने वालों पर होगी कार्रवाई: नेगी
शिमला। हिमाचल में सेब वजन के हिसाब से ही बिकेगा। यह बात बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी (Horticulture Minister Jagat Singh Negi) ने मंगलवार को यहां सेब उत्पादकों (Apple Growers), आढ़तियों तथा सेब व्यापार के अन्य हितधारकों के साथ आयोजित बैठक में जोर देकर कही। उन्होंने चेतावनी दी कि नियम न मानने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान सभी वर्गों से सेब सीजन (Apple Season) को सफल बनाने के लिए सुझाव भी लिए गए।
बागवानी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बैठक के दौरान सुझावों को लागू करने पर विचार करेगी। लेकिन सरकार अपने निर्णय के अनुसार वजन के हिसाब से सेब की बिक्री के मामले में पीछे नहीं हटेगी। प्रदेश के कानून के संबंध में किसी को भी निराधार टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जा रही हैं। पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। बीते दिनों आई प्राकृतिक आपदा (Natural Calamity) से सड़कों को नुकसान हुआ है, लेकिन सरकार ने सड़कों को बहाल करने के लिए पुरी मशीनरी लगाई है और सड़कों को खोलने का कार्य चल रहा है।
यह भी पढ़े:जयराम के सेल्फी वाले बयान पर नेगी का पलटवार: बोले- खुद जाते तो पता चलता
