-
Advertisement
चंद्रताल में रेस्क्यू मिशन का मोर्चा जगत सिंह नेगी और संजय अवस्थी को
Last Updated on July 12, 2023 by sintu kumar
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में आफत बनी बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड के बीच सरकार और प्रशासन को सबसे ज्यादा दिक्कत चंद्रताल में फंसे पर्यटकों (Tourists Trapped In Chandratal) को रेस्क्यू करने में आ रही है। ऐसा इसलिए, क्योंकि चंद्रताल में भारी बर्फबारी हो रही है। इसके बीच हेलीकॉप्टर की लैंडिंग नहीं हो पा रही है। ऐसे में सरकार ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी (Jagat Singh Negi) और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी को रेस्क्यू मिशन के लिए चंद्रताल भेजा है। जब तक चंद्रताल से सभी पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू नहीं किया जाता, तब तक दोनों वहीं रहेंगे। यह जानकारी सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को यहां दी।
उन्होंने कहा कि दोनों को चंद्रताल झील में फंसे लोगों तक पहुंचने और बचाव कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि चंद्रताल में विभिन्न कैम्पों में मौजूद सभी 293 लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।
यह भी पढ़े:सुक्खू ने पंडोह के बाढ़ पीड़ितों को एक-एक लाख की सहायता का किया ऐलान
मनाली में हुआ भारी नुकसान
सुक्खू ने कहा कि मनाली का में बाढ़ से भारी नुकसान (Heavy Damage Inflicted in Manali) हुआ है। इसकी भरपाई के लिए लंबा समय लगेगा। उन्होंने कहा कि सड़क सुविधा और पेयजल सप्लाई को बहाल करने में कुछ वक्त लगेगा। बहुत सारे पर्यटक कुल्लू-मनाली के विभिन्न जगह पर रह रहे हैं। राज्य सरकार इस क्षेत्र में बाढ़ और भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों को फिर से बहाल करने के लिए त्वरित एवं ठोस कदम उठा रही है और सीमा सड़क संगठन के सहयोग से इसका कार्य पूरे जोरों पर है।