-
Advertisement
हिमाचल: नशे में धुत्त नेपाली ने पड़ोसी की पीट-पीट कर दी हत्या, पत्नी से भी की मारपीट
कुल्लू। हिमाचल के कुल्लू (Kullu) जिला में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में दुसरे व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या (Murder) कर दी। मामला जिला की गड़सा घाटी में देर रात को पेश आया। मामले की सूचना आज शुक्रवार सुबह पंचायत को दी गई। जिसके बाद पुलिस टीम एसपी के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात एक नेपाली (Nepali) ने शराब के नशे में बिहारी मजदूर को मार डाला। आरोपी नेपाली खड़ग सिंह अपने परिवार के साथ खणी गांव में रहता है। बताया जा रहा है कि बीती रात को खड़ग सिंह शराब के नशे में पड़ोस में उत्तर प्रदेश (UP) के रहने वाले दो मजदूरों के कमरे में चला गया। इसी बीच इन तीनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके चलते नेपाली ने एक मजदूर के सिर पर पहले रोटी बनाने के तवे से हमला किया और उसके बाद नेपाली ने सरिये से हमला किया, जिससे उत्तर प्रदेश के रहने वाले राम चंद्र की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: Breaking: हिमाचल में प्रेमी जोड़े के बाद अब पति-पत्नी ने कर लिया सुसाइड, जाने कारण
घटना के बाद नेपाली खड़ग बहादुर ने अपने कमरे में आकर अपनी पत्नी (Wife) के साथ भी मारपीट (Beating) की। इसमें नेपाली की पत्नी भी बुरी तरह से घायल हुई है। घटना के बाद से नेपाली अपने बेटे और बेटी को साथ लेकर फरार हो गया है। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय लोग व पंचायत के सदस्य मौके पर पहुंचे और इसकी पूरी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर सभी साक्ष्य एकत्र किए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू लाया गया। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

