-
Advertisement
न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में मिला Corona का नया स्ट्रेन, शहर में लगाया गया तीन दिन का लॉकडाउन
Last Updated on February 14, 2021 by Deepak
कोरोना (Corona) के कारण पुरी दुनिया लॉकडाउन (Lockdown) देख चुकी है। कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) आने के बाद ऐसा माना जा रहा था कि स्थितियों में काफी ज्यादा सुधार होगा, लेकिन न्यूजीलैंड (New Zealand ) के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड (Auckland) में कोरोना के तीन दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। न्यूजीलैंड के सबसे बड़ी शहर में यह लॉकडाउन रविवार आधी रात से लागू होगा। दरअसल न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन (Corona virus New Strain) मिले हैं, जिसके बाद सरकार यह फैसला लिया है। न्यूजीलैंड की पीएम जेसिंडा अर्डर्न (New Zealand PM Jacinda Ardern) ने इस बाबत फैसला लिया है। पीएम जेसिंडा अर्डर्न ने कहा कि वो तब तक सतर्क रहेंगी। पीएम जेसिंडा अर्डर्न का कहना है कि नया कोरोना वायरस पहले के मुकाबले ज्यादा संक्रामक है या नहीं इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
यह भी पढ़ें:कैपिटल हिल हिंसा में डोनाल्ड ट्रंप महाभियोग से बचे, पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ 57 वोट, पक्ष में 43 मत
न्यूजीलैंड की पीएम का कहना है कि बाकी जगहों पर कड़े प्रतिबंध लागू रहेंगे ताकि ऑकलैंड को छोड़ बाकी जगह लॉकडाउन जैसा कदम ना उठाना पड़े। रविवार को न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सूचना दी कि ऑकलैंड में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिला है। ऑकलैंड में एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिल हैं। कोरोना वायरस के इस नए स्ट्रेन की पहचान नहीं हो पाई है। ऐसे में अब शहर में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है।
न्यूजीलैंड की पीएम जेसिंडा अर्डर्न कोरोना के कारण अपने सभी प्लान भी रद्द कर दिए हैं। इसके साथ ही पीएम जेसिंडा अर्डर्न फैसले लेने के लिए वापस से राजधानी वेलिंग्टन पहुंच गई हैं। आपको बता दें कि बाकी देशों के मुकाबले न्यूजीलैंड कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में ज्यादा कामयाब रहा है। हालांकि न्यूजीलैंड के बॉर्डर पर अभी भी वापस आने यात्रियों में कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। इसलिए ऐसे लोगों को न्यूजीलैंड में पहले दो हफ्तों के लिए क्वारंटाइन किया जाता है।