-
Advertisement
10 वर्ष पहले इस छात्र ने की थी वर्ष 2020 के बारे में भविष्यवाणी, अब हो रही Viral
वर्ष 2020 जाने को है और अब कुछ दिन ही शेष बचे हुए हैं। हर कोई चाहता है कि नए साल यानी 2021 में वो सब ने देखना पड़े जो इस वर्ष देखा। किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह वर्ष 2020 ऐसा होगा। लेकिन 10 वर्ष पहले एक स्कूली छात्र ने इस वर्ष के बारे में भविष्यवाणी कर दी थी, जो अब वायरल हो रही है। केविन सिंह (Kevin Singh) नाम के छात्र की 10 साल पहले की भविष्यवाणी कितनी गलत थी लोग जानकर हैरान हो रहे हैं। केविन सिंह ने जब 2020 के बारे में भविष्यवाणी की थी तब वह 5वीं कक्षा में पढ़ते थे। केविन की किताब माय प्रिडिक्शन फॉर ईयर 2020 (My Prediction for year 2020) के कवर की तस्वीर ट्विटर पर वायरल हो रही है।
sorry guys 😒 https://t.co/vPj3iTQzAj
— kevin singh (@McSapra) December 24, 2020
इस किताब में लिखा गया है कि 2020 में सभी लोग शांति से रहेंगे और मानवता प्रत्येक बीमारी का इलाज करेगी। लेकिन हकीकत में इस भविष्यवाणी का बिल्कुल उल्टा हुआ है। लोग अब केविन की स्कूली किताब की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। केविन सिंह की भविष्यवाणी को लेकर हुई एक पोस्ट को अब तक 70.3k यानी 70 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और करीब 8 हजार लोग रिट्वीट कर चुके हैं।जैसे ही यह फोटो ऑनलाइन वायरल हुई, यह केविन सिंह तक भी पहुंच गया, जिन्होंने 2020 में jinxing के लिए माफी मांगी।
